कैली अपने पति जॉर्ज के साथ अपने छोटे से घर में रहती है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। लेकिन गरीबी से परेशान हो चुके पति पत्नी अपना दुख छिपाते रहते है। और अपने पिछले हसीन पल याद करके खुश हो जाते है।
जॉर्ज को कैली के बालो से बहुत प्यार है। और हो भी क्यों ना उसके बाल है ही इतने खूबसूरत। जब खिड़की से नीचे गिरती है वो अपने बालो को तो ज़मीन छु जाते है। काले घने लंबे बालों से आखिर कौन प्यार नहीं करेगा।
क्रिसमस आने वाला है। दोनों सोचते है की क्या तोहफा दिया एक दूसरे को। जॉर्ज सुबह जल्दी उठ कर अपने ऑफिस के लिए निकल गया। कैली अपने बाल संवरती हुई सोच रही है कि क्या तोहफा दिया जाए जॉर्ज को।
कैली के मजबूत बाल से कमजोर कंघी टूट गईं है। लेकिन कैली का सारा ध्यान तोहफे पर है। और उसने सोच ही लिया क्या देना सही होगा जॉर्ज को। वो अपने पुरानी दिन याद करती है। जब हम दोनों कॉलेज में थे तो जॉर्ज को घड़ी पहनने का कितना शौक था। और वेलेंटाइन पे मैंने उसे घड़ी तोहफे में दी थी, वो घड़ी आज भी उसने सम्भाल के रखी है।
लेकिन अब वो पुरानी हो गई है। उसकी चैन भी टूट सी गई है। दरवाजे पे दस्तक, अरे जॉर्ज आ गए। बैठिए आपके लिए पानी लाती हूं। और दोनों बैठ के बाते करते है। सुबह हुई, कल क्रिसमस है। अभी तक कोई तोहफा नहीं खरीदा है। दोनों घर से निकलते है।
जॉर्ज ऑफिस चला जाता है। और कैली एक घड़ी की दुकान में जाती है और पूछती है घड़ी की नई चैन कितने में आ जाएगी। दुकानदार ने जवाब दिया 80 पाउंड्स। लेकिन कैली के पास तो सिर्फ 20 पाउंड्स ही है। कैली तोहफे में घड़ी की चैन ही देना चाहती थी।
जॉर्ज ने देखा था कि कन्घी टूटी हुई है। और अब कैली को अपने बाल संवारने में दिक्कत हो रही है। एक बार कैली और जॉर्ज दोनों घूमने गए थे। तब एक दुकान में कैली को एक कंघी बहुत पसंद आती थी लकिन उस दिन मैं वो खरीद नहीं सका।
आज तो वहीं दूंगा में उस तोहफे में, बहुत खुश ही जाएगी। जॉर्ज उसी दुकान में जाता है और उस कंघी के दाम पूछता है। वक़्त के साथ मंहगाई भी बढ़ गई। जॉर्ज के पास कंघी खरीदने जितने पैसे नहीं थे। मगर कैली कि तरह वो भी उस वहीं कंघी तोहफे में देना चाहता था।
दोनों घर आ गए। रात हुई 12 बज गए, अब तोहफे देने के वक़्त था। कैली ने अपना तोहफा दिया और जॉर्ज ने अपना। दोनों एक दूसरे को देखने लगे।
कैली ने जिस घड़ी के लिए चैन खरीदी थी वो घड़ी जॉर्ज ने बेच दी थी कंघी खरीदने के लिए, और कैली ने चैन खरीदने के लिए अपने बाल बेच दिए थे। दोनों मुस्कुराए और क्रिसमस मनाने लगे। A True Love Story In Hindi
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें